फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कॉलेज की दिवारों पर होगी महिला हेल्प लाइन नंबर की पेंटिंग, जिले के 70 से ज्यादा कॉलेज ाके भेजा जाएगा सर्कुलर

कॉलेज की दिवारों पर होगी महिला हेल्प लाइन नंबर की पेंटिंग, जिले के 70 से ज्यादा कॉलेज ाके भेजा जाएगा सर्कुलर

Tue, 02 Oct 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज की दिवारों पर होगी महिला हेल्प लाइन नंबर की पेंटिंग, जिले के 70 से ज्यादा कॉलेज ाके भेजा जाएगा सर्कुलर
कॉलेजों में दीवारों पर होगा
विज्ञापन

महिला हेल्पलाइन नंबर
- छेड़छाड़ की घटनाएं रोकना है मकसद, 70 से ज्यादा कॉलेजों को जाएगा सर्कुलर
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कॉलेज के बाहर आए दिन लड़कियों से छेड़छाड़ की वारदात को देखते हुए जिले के 70 से ज्यादा कॉलेजों को दीवारों पर महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी पेंटिंग से देनी होगी। दीवार पर 5 बाई 5 की इस पेंटिंग में ‘नंबर एक समाधान अनेक’ जैसा स्लोगन भी लिखवाना होगा। इससे सभी लड़कियों को इस हेल्पलाइन नंबर का पता चल सकेगा और कोई भी समस्या होने पर वे मदद मांग सकेंगी।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एकेटीयू के कई कॉलेज हैं। इनमें करीब 2 लाख विद्यार्थी हैं। लड़कियों की तादाद भी खासी है। आए दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं के मद्देनजर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश ने विश्वविद्यालय से सभी कॉलेजों की दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाने के लिए कहा है। एकेटीयू के यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन नोएडा के निदेशक विरेंद्र पाठक ने बताया कि सभी कॉलेजों को सर्कुलर के जरिये कहा जाएगा कि कैंपस की दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाएं। इसे निर्धारित साइज में ही बनवाना होगा।
विज्ञापन

विरेंद्र पाठक ने बताया कि अब तक 2 अक्तूबर के दिन कॉलेजाें की छुट्टी हो जाती थी, लेकिन इस बार राज्य सरकार की तरफ से कॉलेजों की तरफ से कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार 2 अक्तूबर को इंस्टीट्यूट का कैंपस खुला रहेगा। यहां सफाई के अलावा कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed