फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गांव डिंगेरहेड़ा में सरकारी गेंहू से भरा केंटर पकड़ा

गांव डिंगेरहेड़ा में सरकारी गेंहू से भरा केंटर पकड़ा

Wed, 09 May 2018 05:20 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
गांव डिंगेरहेड़ा में सरकारी गेंहू से भरा केंटर पकड़ा
डिंगेरहेड़ी में सरकारी गेहूं से भरा केंटर पकड़ा
विज्ञापन


उपमंडल के गांव डिंगरहेड़ी में सरकारी गेहूं से भरे एक केंटर को पुलिस ने पकड़ा है। केंटर में करीब 32 क्विंटल गेहूं भरा हुआ है। पुलिस ने सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मिलीभगत कर सरकारी राशन में हेराफेरी कर खुर्दबुर्द करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एसआई दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव डिंगरहेड़ी में एक केंटर में करीब 32 क्विंटल सरकारी राशन भरा हुआ है। जिसे आरोपी मिलीभगत कर किसी डिपो से खुर्द-बुर्द करने की नीयत से अपने घर लेकर आया है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो आरोपी अलमू के घर पर सरकारी गेहूं से भरा केंटर खड़ा मिला। जिसमें 30 क्विंटल खुला गेहूं, तीन सरकारी गेहूं के भरे कट्टे व 120 खाली सरकारी कट्टे गाड़ी से बरामद हुए। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी सलमू सरकारी गेहूं को किसी डिपो या अनियंत्रित जगह से मिलीभगत कर लाया है। पुलिस ने सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विजय कुमार को मौके पर बुलाया। जिसने सरकारी राशन होने की पुष्टि की है और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी के बयान पर गांव डिंगरहेड़ी निवासी अलमू और सलमू को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed