फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गलत फोटो ट्वीट करने पर भड़के एसएसपी

गलत फोटो ट्वीट करने पर भड़के एसएसपी

Fri, 29 Mar 2019 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
गलत फोटो ट्वीट करने पर भड़के एसएसपी

विज्ञापन
गलत फोटो ट्वीट करने पर भड़के एसएसपी
बदमाश के भागने की खबर के साथ लगी दी थी तस्वीर, शाम को हुई डिलीट
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एक पोर्टल के ट्विटर हैंडल से मेरठ जेल से भागे बदमाश की खबर के साथ एसएसपी वैभव कृष्ण व अन्य पुलिसकर्मियों की गलत तस्वीर पोस्ट कर दी गई। जबकि इस खबर के साथ फोटो का कोई मतलब नहीं है। वहीं, पोस्ट देखने के बाद एसएसपी भड़क गए और ट्विटर पर ही खरी खोटी सुना दी। इसके बाद शाम को ट्वीट डिलीट कर दिया गया। एसएसपी का यह ट्विटर वार दिन भर शहर में चर्चा में रहा।

दरअसल, मेरठ जेल से भागा कुख्यात बदमाश बदन सिंह ऊर्फ बद्दो की खबर ट्वीट की गई। इसमें एसएसपी वैभव कृष्ण की तस्वीर लगा दी गई। इस पर एसएसपी ने ट्विटर हैंडल से जवाब देते हुए कहा कि यह गलत है। बिना सत्यापित और बात किए अधिकारियों की ऐसी तस्वीर कोई कैसे डाल सकता है। एसएसपी का कहना है कोई खबर या तस्वीर पब्लिक डोमेन में डालने से पहले सत्यापित करना चाहिए। गलत तस्वीर से अधिकारियों की छवि धूमिल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed