फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जामिया विश्वविद्यालय में दाखिले के नाम पर 9 युवतियों से लाखों की ठगी

जामिया विश्वविद्यालय में दाखिले के नाम पर 9 युवतियों से लाखों की ठगी

Wed, 02 Jan 2019 05:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
जामिया विश्वविद्यालय में दाखिले के नाम पर 9 युवतियों से लाखों की ठगी
गाजियाबाद के लिए
विज्ञापन

-----
हेडिंग: जामिया में दाखिला दिलाने के नाम पर 9 युवतियों से ठगी
अलग-अलग कोर्स में दाखिले का झांसा देकर कुल 1.8 लाख रुपये ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। गिझोड़ गांव निवासी नौ छात्राओं से जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवक ने 1.8 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि युवक ने युवतियों को विश्वविद्यालय में अलग-अलग कोर्स में दाखिला दिलाने का झांसा दिया था। युवतियों ने कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस से ठगी की शिकायत की है।

पुलिस के मुताबिक, गिझोड़ में बसु, शशि, शीतल, प्राची समेत नौ युवतियां रहती हैं। बसु ने बताया कि उनकी एक सहेली निशा खोड़ा कालोनी में रहती है। उन चारों को दिल्ली स्थित जामिया में दाखिला लेना था। निशा ने उन्हें मई 2018 को ओखला निवासी वसीम से मिलवाया था। वसीम ने कहा था कि दाखिले के लिए कम से कम 12 छात्राएं चाहिए। इसके बाद चारों सहेलियों ने गिझोड़ की ही पांच और लड़कियों को दाखिला लेने के लिए तैयार कर लिया। बसु, शीतल, शशि और प्राची को बीएससी में दाखिला लेना था। बाकी पांचों अलग-अलग कोर्स में दाखिला लेना चाहती थीं। इसके बाद वसीम ने दाखिला दिलाने के नाम पर प्रत्येक युवती से 20-20 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसने संपर्क नहीं किया। वहीं, निशा भी कमरा खाली कर जा चुकी है। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed