{"_id":"5bc93693bdec2269a92b5bd8","slug":"201539913363-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल हयात में हुए हंगामे के बाद एसएसपी ने जारी किए आदेश, होटल व रेस्टोरेंट में असलहे ले जाने पर रोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल हयात में हुए हंगामे के बाद एसएसपी ने जारी किए आदेश, होटल व रेस्टोरेंट में असलहे ले जाने पर रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 19 Oct 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
नोएडा के होटलों और रेस्टोरेंट में असलहे ले जाने पर रोक लगा दी गई है। एसएसपी ने इस बारे में सभी होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को आदेश दिए हैं। दिल्ली के होटल हयात में पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडेय के असलहा ले जाने के मामले के बाद यह दिशानिर्देश जारी किए गए। एसएसपी ने संचालकों से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद भी अगर होटल या रेस्टोरेंट में किसी तरह की घटना होती है तो कड़ी कार्रवाई होगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 200 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट हैं। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि होटल व रेस्टोरेंट सुरक्षित स्थान माना जाता है। वहां किसी तरह के असलहे ले जाना ठीक नहीं है। होटल संचालकों से कहा गया है कि एंट्री गेट पर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करें।
विज्ञापन
