{"_id":"5b9409f8867a557ed20b12ce","slug":"201536428536-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के बहाने लेपटॉप चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद के बहाने लेपटॉप चुराया
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़, गाजियाबाद के ध्यानार्थ-------
ठक-ठक गिरोह ने उद्यमी का लैपटॉप चुराया
- पहले कार पंचर की, हवा भरने में मदद के वक्त निकाल लिया बैग
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में ठक-ठक गैंग के सदस्यों ने एक व्यक्ति की कार की पहले तो हवा निकाल दी। इसके बाद उसकी मदद के बहाने से लैपटॉप का बैग चुराकर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हापुड़ निवासी सतवीर गुप्ता गाजियाबाद की लोहा मंडी में एक फैक्टरी चलाते हैं। शनिवार सुबह वह नोएडा के सेक्टर-57 स्थित आए थे। उन्होंने कंपनी के सामने गाड़ी पार्क कर दी और अंदर चले गए। करीब 2 घंटे बाद वापस लौटे तो देखा कि कार के टायर की हवा निकल चुकी थी। उसी दौरान एक युवक उनके पास आकर कहा कि उनके पास हवा डालने वाला पंप है। युवक अपनी बाइक से पंप लाया और उन्हें दे दिया। एक युवक मदद करने के बहाने उनके साथ लगा रहा तो दूसरा कार से लैपटॉप का बैग निकालकर फरार हो गया। युवक ने हवा डलवाई और पंप को लेकर चला गया। बाद में उद्यमी ने देखा कि कार से लैपटॉप का बैग गायब है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल में पाया कि आरोपी बाइक सवार दो थे और मदद करने के बहाने से ही बैग चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो