{"_id":"5ada08684f1c1b5d098b5928","slug":"201524238440-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सडक हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत, एक गंभीर
पुन्हाना खंड के गांव मल्लाहका निवासी एक परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकी एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढे़ सात बजे बंगाल के सिलीगुड़ी जिले में हुआ। जुम्मे खां का परिवार आसाम में रिश्तेदारी में मिलने के लिए बुधवार को गया था।
गांव मल्लाहका के पूर्व सरपंच सपात खान ने बताया कि उनके गांव के 55 वर्षीय जुम्मे खां की 1988 में मेवात में ही शादी हुई थी। शादी के बाद उसके पांच बच्चे हुए लेकिन बीमारी के चलते जुम्मे खां की पत्नी की वर्ष 1998 में मौत हो गई। जुम्मे खां ने बच्चों की देखभाल के लिए आसाम निवासी तसलीमा बानो के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से 1999 में शादी की। तसलीमा बानो से दो लड़के और दो लड़की पैदा हुई।
सरपंच सपात खां का कहना है कि तसलीमा बानो के नाना की कुछ दिन पहले आसाम में मौत हो गई थी। जिसकी 22 अप्रैल को फातिहा थी। फातिहा में शामिल होने के लिए जुम्मे खां का पूरा परिवार दो दिन पहले ही कार से आसाम रवाना हुआ था। बंगाल के सिलीगुड़ी जिले के थाना कानकी के गांव चाकुलिया के नजदीक कार का टायर फट गया। जिसकी वजह से कार सड़क से नीचे पेड़ों से टकराती हुई पलट गई जिसमें जुुुम्मे खां के बेटे मोहम्मद सलीम(25) व वसीम (10), पत्नी तसलीमा बानो (38) और पुत्री फरजाना(22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी नजराना गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि हाईवे पर हादसा होने के बाद मेवात के ड्राईवरों ने कार पर हरियाणा का नंबर देखकर पहचान की। कानकी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ है। चारों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मेवात भेजने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं घायल लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
फोटो--सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।