फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बच्चे का कंकाल-साइड स्टोरी

बच्चे का कंकाल-साइड स्टोरी

Mon, 11 Sep 2017 08:55 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
बच्चे का कंकाल-साइड स्टोरी

विज्ञापन

‘सारी उम्मीदें तोड़ हमारा बचुआ चला गया’

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सीकरी गांव में कक्षा सात के छात्र राहुल (13) की कुकर्म के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या के 17 दिन बाद वारदात का पता चलने पर परिजनों के होश उड़ गए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पिता ने जैसे ही अपनी आंखों के तारे को कंकाल के रूप में देखा, वह फफक-फफक कर रो पड़े, मां भी बेसुध हो गई। उन्होंने कहा कि हमारी सारी उम्मीदें तोड़कर हमारा बचुआ तो चला गया।
मूल रूप से मुजफ्फरपुर (बिहार) के सिधवारी थाना कटरा के रहने वाले रामसागर ने रोते हुए बताया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पांच साल पहले उन्होंने घर छोड़ा था। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर पद पर तैनात रामसागर के परिवार को बड़े बेटे राहुल से बहुत उम्मीदें थीं। परिवार वाले चाहते थे कि राहुल पढ़ लिखकर बड़ा अधिकारी बने और अपने तीन छोटे भाई बहनों का भी भविष्य बनाए। बेटे के कंकाल देख कर फफक पड़े रामसागर बोले कि सारी उम्मीदें तोड़कर बचुआ चला गया। घर में कोहराम की स्थिति थी। बेटे की मौत के गम में मां बार बार अपना होश खो रही थी तो छोटे भाई बहन आंसू बहा रहे थे। बता दें कि राहुल की कुकर्म के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी और शव झाड़ियों में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन



जिला उपायुक्त ने स्कूल में छुट्टी कराई
छात्र राहुल की कुकर्म के बाद हत्या की सूचना मिलने को संवेदनशील मानते हुए जिला उपायुक्त समीरपाल सरो ने डीईओ को सीकरी के सरकारी स्कूल में छुट्टी करवाने के निर्देश दिए। सरकारी स्कूल में पढ़ाई चल रही थी कि प्रिसंपल ने आदेश मिलने पर आधे समय से पहले ही छुट्टी घोषित कर बच्चों को घर भेज दिया। जिला उपायुक्त ने गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या के बाद रविवार को हुुए प्रदर्शन से सबक लेते हुए यह निर्णय लिया। उन्हें सूचना मिली थी कि सीकरी मेशं भी छात्रों के परिजन इकट्ठा होकर हंगामा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन पर भी उठे सवाल
राहुल की मौत से इलाके के लोगों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ काफी रोष है। लोगों का कहना था कि 24 अगस्त की सुबह स्कूल पहुंचा राहुल लंच के बाद गायब हो गया यह जानने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने उसकी तलाश नहीं की। जब परिजनों ने पूछताछ की तो उन्हें दो टूक जवाब दे दिया गया कि छात्र लंच के बाद से गायब है। लोगों का कहना है कि यदि स्कूल प्रबंधन राहुल के गायब होते ही सक्रिय हो जाता, उसके परिजनों को सूचना मिल जाती तो शायद यह हादसा भी न होता। लोगों का कहना है कि प्रबंधन स्कूल का मुख्य गेट बंद होने की दलील दे रहा है, इससे दीवार फांद कर बाहर जाने वाले बच्चों की निगरानी की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती।

रोहतक भेजा गया कंकाल
17 दिन में राहुल के शरीर के मांसल अंग पूरी तरह समाप्त हो चुके थे। पुलिस को शव के नाम पर किशोर का कंकाल ही हाथ लगा। किशोर की मौत कैसे हुई यह पता लगाने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कंकाल रोहतक स्थित फोरेंसिक लैब भेजा है। एसएचओ सदर बल्लभगढ़ इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर तफ्तीश की दिशा तय की जाएगी।
मृतक के कपड़े कुकर्म और हत्या साबित करने की अहम कड़ी
हालांकि सूरज ने बेसुध राहुल से कुकर्म करने की बात कुबूल की है लेकिन अदालत में उसे साबित करने के लिए छात्र की यूनिफार्म अहम कड़ी होगी। आपराधिक मामलों के जानकारों के मुताबिक शरीर के मांसल अंगों का क्षय होने की वजह से कंकाल के पोस्टमार्टम में कुकर्म जैसी बात साबित होना आसान नहीं होगा। घटना के समय राहुल ने जो यूनिफार्म पहनी थी उसमें लगा आरोपी का वीर्य, रक्त ही उसे दोषी करार दिलाएगा। इसके लिए मृतक के कपड़ों में मिलने वाले सूख चुके वीर्य, रक्त आदि का डीएनए टेस्ट कर आरोपी राहुल के डीएनए से मैच कराया जाएगा। सूरज ने बताया था कि उसने पत्थर से सिर कुचल कर राहुल की हत्या की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खोपड़ी की टूटी हड्डी से यह अनुमान लगाया जाएगा कि किस प्रकार के हथियार से और कितने वेग से वार किया गया, जो कि हत्या साबित करने में मदद करेगा।


राहुल के हत्या आरोपी सूरज को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर ही सरकारी स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में स्थित झाड़ियों से मृत छात्र का कंकाल और कपड़े बरामद किए गए, जांच में पुलिस ने मौके से कुछ और भी चीजें जब्त की हैं।
- विष्णु दयाल, डीसीपी बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed