फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अवैध कालोनी काटने वालों के खिलाफ यीडा ने दी तहरीर

अवैध कालोनी काटने वालों के खिलाफ यीडा ने दी तहरीर

Thu, 27 Dec 2018 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
अवैध कालोनी काटने वालों के खिलाफ यीडा ने दी तहरीर
आगरा सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

--------
हेडिंग: एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध कालोनी काटी, मामला दर्ज
सबहेड: शासन तक पहुंची शिकायत, कार्रवाई के आदेश
12 से अधिक लोगों पर केस दर्ज, जल्द गिराए जाएंगे अवैध निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध कॉलोनी काटने का मामला शासन तक पहुंच गया है। शासन ने अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। यीडा की तरफ से कॉलोनाइजरों के खिलाफ जेवर कोतवाली में तहरीर दी गई है।

एयरपोर्ट के लिए जेवर के छह गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण को लेकर धारा-11 की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिसूचित होने पर कॉलोनाइजर किसानों से जमीन खरीदकर उस पर अवैध रूप से कालोनी काट रहे हैं। गोपाल गढ़, जेवर बांगर, जेवर पंचायत के समीप, जेवर झुप्पा रोड आदि जगहों पर सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध कालोनी का निर्माण किया जा रहा है। खनन माफिया भी एयरपोर्ट की जमीन से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। जेवर-टप्पल रोड पर 19 दिसंबर को अवैध रूप से मिट्टी खनन की सूचना पाकर प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सात ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी मशीनें आदि जब्त कर लीं। बुधवार को भी प्राधिकरण की तरफ से 12 से अधिक लोगों के खिलाफ एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध रूप से कालोनी काटने का मामला दर्ज कराया गया है। यीडा के डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि अवैध कालोनी काटने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए अगले सप्ताह से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed