{"_id":"5b4a03534f1c1b37748b49ec","slug":"191531577171-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लैट में चोरी
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: वॉशरूम का शीशा तोड़कर फ्लैट में दिनदहाड़े चोरी
दस लाख रुपये के जेवर व 15 हजार रुपये ले गए चोरी
सीसीटीवी फुटेज में गार्ड से बात करता था दिखा एक बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी के एक फ्लैट से चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली। चोर वॉशरूम के शीशे को तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। बृहस्पतिवार शाम को जब फ्लैट की मालकिन घर आई तो इसके बारे में पता चला। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस फ्लैट के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
मीडिया सेल प्रभारी उम्मेद कुमार ने बताया कि चोरी की घटना गरिमा सैनी की फ्लैट में हुई है। वह एक निजी कंपनी में मार्केटिंग विभाग में काम करती हैं। गरिमा के मुताबिक, जब वह घर पहुंचीं तो दरवाजा खोलते ही सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने जांच की तो घर के अंदर से लगभग दस लाख रुपये के जेवर व 15 हजार रुपये गायब थे। वॉशरूम के शीशे को तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए थे। एक चोर सीसीटीवी में दिखाई भी दे रहा है। चोर एक गार्ड से भी बातचीत करता हुआ दिख रहा है। क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि सोसाइटी की 15वीं मंजिल के एक फ्लैट में चोरी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।