फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डोली से पहले युवती की उठी अर्थी

डोली से पहले युवती की उठी अर्थी

Thu, 02 May 2019 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
डोली से पहले युवती की उठी अर्थी
डोली की जगह उठी युवती की अर्थी
विज्ञापन

नोएडा। मंगेतर ने दहेज में स्कॉर्पियो कार मांगी तो नाराज युवती एक हफ्ते पहले वाजिदपुर में तीसरी मंजिल से कूद गई। बृहस्पतिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनाें ने कोतवाली फेज थ्री में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को वापस कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, वाजिदपुर गांव निवासी प्रीति (20) की 28 जून को बहलोलपुर निवासी रोहित से शादी थी। करीब तीन महीने पहले दोनों की सगाई हुई थी। दोनों में फोन पर बातें होने लगीं। प्रीति के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन से रोहित दहेज में स्कॉर्पियो मांग रहा था। प्रीति ने जब इस बारे में परिजनों को बताया तो उन लोगों ने मना कर दिया। जब यह बात प्रीति ने रोहित को बताई तो दोनों में तनाव हो गया। इससे प्रीति परेशान हो गई। 24 अप्रैल को प्रीति की चचेरी बहन की सगाई के दिन रोहित ने फिर से वही मांग की। इससे नाराज होकर प्रीति मकान की छत पर चली गई और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वह दूसरी मंजिल के छज्जे से टकराते हुए नीचे गिर गई। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सेक्टर-51 स्थित शिवालिक अस्पताल में भर्ती कराया और रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवती के अचेतावस्था में होने से पुलिस युवती के बयान दर्ज नहीं कर सकी। सिर में गंभीर चोट होने उसे होश नहीं आया था। बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

-------------
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
परिजनों का आरोप है कि जिस दिन प्रीति अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसी दिन पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रोहित खुला घूमता रहा। इससे नाराज परिजन व ग्रामीण बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे फेज थ्री थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने पर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। वहीं, पुलिस को जब पता चला कि परिजन शव को लेकर सेक्टर-71 पर जाम लगाएंगे तो पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जा में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के विरोध के कारण शव को कब्जे में नहीं ले पाई। इस दौरान एक घंटे तक अस्पताल में भी गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
एसपी सिटी के आश्वासन पर माने परिजन
अस्पताल में हंगामे की सूचना के बाद एसपी सिटी सुधा सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट शिवालिक अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी ने 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो परिजन मान गए। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए।
---------
इस मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
- सुधा सिंह, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed