फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   खराब सुरक्षा व्यवस्था पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

खराब सुरक्षा व्यवस्था पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 29 Apr 2019 05:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
खराब सुरक्षा व्यवस्था पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन
खराब सुरक्षा व्यवस्था पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

फ्यूजन होम्स सोसायटी लोगों ने सीसीटीवी कैमरे खराब होने का लगाया आरोप, पिछले सप्ताह दो फ्लैटों में हो चुकी है चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन 4 स्थित फ्यूजन होम्स सोसायटी के लोगों ने रविवार को खराब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल, पिछले सप्ताह चोरों ने दो फ्लैटों में चोरी की थी। आरोप है कि सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। वहीं, जब लोगों ने बिल्डर से मिलने की कोशिश की तो उसने इंकार कर दिया। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

चोरी की दो घटनाओं के बाद से स्थानीय लोग भयभीत है। निवासी धीरज सिंह ने बताया कि छह टावर में 300 परिवार रह रहे हैं। फेज 2 चरण के फ्लैटों का काम चल रहा है। प्रवीण वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण मजदूर व अन्य लोगों का सोसायटी में आनाजाना लगा रहता है। जिसकी वजह से सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ रही है। इस संबंध में बिल्डर प्रबंधन से भी बात की जा चुकी है। बिल्डर ने 15 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात होने का दावा किया, लेकिन उसके बाद भी चोरी हो चुकी है। आरोप है कि मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी लॉबी में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। लोगों में काफी रोष है। रविवार को लोगों ने बिल्डर के सेल्स कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed