{"_id":"5c72d9e0bdec224bbb20ab74","slug":"181551030752-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी पंजाबी बनकर फर्जी कागजात तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराने का किया प्रयास,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तानी पंजाबी बनकर फर्जी कागजात तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराने का किया प्रयास,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी कागजात तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराने प्रयास
-13 नामजद सहित करीब 30 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। पाकिस्तानी नागरिक बनकर उत्तरप्रदेश निवासी बुजुर्ग के एक दर्जन लोगों के साथ साठगांठ कर फर्जी कागजात तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 13 नामजद लोगों सहित करीब 30 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पिनगवां निवासी सद्दीक मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि पुन्हाना-बडकली रोड पर वर्ष 1993 में उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर 2 कनाल 16 मरला जमीन सुरेश कुमार निवासी पिनगवां से खरीदी थी। कुछ दिन पहले लालाराम निवासी (जेवर) गौतम बुद्धनगर हाल समशाबाद (पलवल), मुमताज निवासी मुढ़ैता, राहुल निवासी दल्लाबास, नेकराम शर्मा निवासी रामपुर(मथुरा), रत्ती राम निवासी सल्लागढ़ (पलवल), भगत सिंह निवासी समशाबाद, डालचंद निवासी सल्लागढ़, अल्ली प्रापर्टी डीलर, राहुल निवासी बासदल्ला, प्रताप बहादुर निवासी जेवर, दिनेश चंद्र लिपिक, कनिष्ठ सहायक लिपिक सहित दस-पंद्रह अन्य लोग फर्जी कागजात तैयार कर हमारी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पुन्हाना तहसील पहुंचे। तहसीलदार को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी सद्दीक को दी।
सद्दीक ने बताया कि लालाराम पुत्र हुकुम सिंह निवासी दिल्ली. जो कि पहले पाकिस्तान में रहता था। उसने यह जमीन परमानंद, सुंदर दास, ईश्वर देवी, राजरानी, लाल चंद, ओमप्रकाश, हरवंश लाला, राजेंद्र प्रसाद निवासी गोविंदपुरी कालकाजी नई दिल्ली को बेच दी थी। बाद में यह जमीन सभी ने मिलकर पिनगवां निवासी सुरेश कुमार के नाम मुख्तयार आम करा दी थी। असल में इस जमीन का मालिक लालाराम था, लेकिन आरोपियों ने फर्जी लालाराम पुत्र हुकम सिंह को ढूंढ़कर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवानी चाही। जांच में पाया गया कि समशाबाद निवासी लालाराम के पिता का नाम तो हुकुम सिंह है, लेकिन वह न तो पाकिस्तानी है और ना ही उसके दादा का नाम पाकिस्तान के लालाराम के दादा से मिल रहा है।