फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कैब सवार

कैब सवार

Sat, 15 Dec 2018 11:41 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
कैब सवार
खोड़ा के लिए
विज्ञापन

---------
कैब सवार युवकों ने चलाई गोली
नोएडा। सेक्टर-62 में कैब सवार युवकों ने कार से जा रहे एक परिवार पर गोलियां चला दीं। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से की है। खोड़ा निवासी गोलू यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को वह भाई विक्की और बहन के साथ नोएडा से खोड़ा जा रहे थे। सेक्टर-62 के पास लेबर चौक से आगे जैसे ही पहुंचे कि कैब सवारों ने ओवरटेक करते हुए रोक लिया। कैब से दो लोग नीचे उतरे और उन पर तीन गोली चला दी। हालांकि, किसी को गोली नहीं लगी तभी गोलू के घरवाले आ गए और सभी ने मिलकर बदमाशों से पिस्टल छीन ली। आरोप है कि इसी दौरान एक फॉच्यूर्नर कार से दो पुलिस वाले आए और गोलू से बदमाशों की पिस्टल ले ली। सभी को इंदिरापुरम थाने आने के लिए कहा गया। जब पीड़ित पक्ष इंदिरापुरम थाने पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद गोलू यादव ने कोतवाली सेक्टर-58 में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed