{"_id":"5c251bf5bdec2256d743cdf6","slug":"161545935861-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व्यापारी से 50 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद व्यापारी से 50 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन
खाद व्यापारी से 50 हजार रुपये लूटे
दो बाइक पर चार बदमाशों ने की वारदात, विरोध करने पर पिटाई भी की
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात प्यावली से दुकान बंद कर घर लौट रहे बिसाहड़ा निवासी खाद व्यापारी से बदमाशों ने 50 हजार की नकदी भरा बैग लूट लिया। दो बाइक सवार चार बदमाशों ने विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट भी की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, रघुवंश सिंह निवासी बिसाहड़ा प्यावली गांव में सरकारी खाद की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि बुधवार रात आठ बजे के करीब रोजाना की तरह वह बाइक पर दुकान बंद कर घर आ रहे थे। ढोलपुरा मोड़ पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने लात मारकर उन्हें गिरा दिया। जैसे ही वह नीचे गिरे दो बदमाशों ने उनकी पिटाई की और नकदी भरा बैग लूट लिया। बदमाश धमकी देकर प्यावली की तरफ फरार हो गये। रघुवंश की सूचना पर पुलिस ने उसे दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । रघुवंश ने बताया कि बैग में पूरे दिन की दुकानदारी के पचास हजार रुपये और खाद लाइसेंस, तीन बही खाते, आधार कार्ड, मोबाइल था। कोतवाली प्रभारी प्रशांत दीक्षित ने बताया कि मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।