फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   टी-सीरीज कंपनी परिसरों पर आयकर का छापा

टी-सीरीज कंपनी परिसरों पर आयकर का छापा

Fri, 30 Nov 2018 06:55 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
टी-सीरीज कंपनी परिसरों पर आयकर का छापा
टी-सीरीज कंपनी के परिसरों पर आयकर का छापा
विज्ञापन

नोएडा। आयकर विभाग दिल्ली की इंवेस्टिगेशन विंग ने बृहस्पतिवार को टी-सीरीज ग्रुप के दिल्ली व नोएडा स्थित परिसरों पर छापेमारी की। सेक्टर-16ए फिल्म सिटी, फेस-2 सहित नोएडा के कुछ अन्य स्थानों पर देर रात तक आयकर विभाग की टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी रही। सुबह करीब साढ़े सात बजे आयकर विभाग की कई टीमों ने कंपनी के दफ्तर व अन्य परिसरों पर दस्तक दी। फिल्म सिटी में कंपनी का स्टूडियो और कार्यालय है। बताया जा रहा है कि कंपनी के एक अधिकारी के सेक्टर-28 स्थित आवास पर भी आयकर ने जांच पड़ताल की। आयकर विभाग के कई अधिकारियों व इंस्पेक्टरों ने कारोबार से संबंधित तमाम दस्तावेज खंगाले। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी अभियान चलेगा। पहले दिन कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed