फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फैक्टरी के एक कर्मचारी ने पूर्व कर्मचारी पर चाकू से किया हमला

फैक्टरी के एक कर्मचारी ने पूर्व कर्मचारी पर चाकू से किया हमला

Fri, 14 Dec 2018 05:36 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी के एक कर्मचारी ने पूर्व कर्मचारी पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
फैक्टरी के पूर्व कर्मचारी पर चाकू से किया हमला

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नारायणा इलाके में बुधवार दोपहर फैक्टरी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पूर्व कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। घायल युवक की पहचान नारायणा झुग्गी निवासी अनिल (24) के रूप में हुई है। अनिल ने पुलिस को बताया कि वह नारायणा औद्योगिक इलाके में स्थित एक स्टेनरी का सामान बनाने वाली फैक्टरी में दस साल से काम कर रहा था। कुछ दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी। इसी फैक्टरी में रविंद्र नाम का कर्मचारी काम करता है। रविंद्र की यहां काम करने वाली एक लड़की से दोस्ती थी। अनिल के मुताबिक लड़की उससे प्यार करती थी। लड़की के प्यार करने की जानकारी मिलने के बाद रविंद्र अनिल से बदला लेना चाहता था। अनिल बुधवार को अपना वेतन लेने के लिए कंपनी में आया हुआ था। रविंद्र ने अनिल को देखकर उसपर चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed