फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

Sun, 09 Dec 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल
सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन

-पुलिस तीनों मामलों की कर रही हैं जांच, दो वाहन चालकों की गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के तीन अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है।
पहली घटना जहांगीरपुरी में एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस ने युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की पहचान आदर्श नगर निवासी सोनू के रूप में हुई। ।
विज्ञापन

दूसरी घटना में शनिवार देर रात पालम रोड पर एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। पालम रोड के पास पीछे से आ रहे डंपर के टक्कर लगने से इशाक दूर जा गिरा, जबकि राहिल के हाथ के ऊपर डंपर का पहिया चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ओल्ड पालम रोड निवासी राहिल (20) को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दोस्त इशाक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। द्वारका नार्थ थाना पुलिस डंपर जब्त कर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना पांडव नगर इलाके की है। गीता कॉलोनी निवासी रामनाथ पोद्दार (52) गत 1 दिसंबर को अपने रिक्शा पर सामान लादकर नोएडा ले जा रहा था। मयूर विहार फेस एक फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामनाथ डिवाइडर के ग्रिल में फंस गया। घटना को अंजाम देकर चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रामनाथ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को रामनाथ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed