फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बच्चों को काननू के बारे में जागरूक करना जरूरी है: पुलिस आयुक्त

बच्चों को काननू के बारे में जागरूक करना जरूरी है: पुलिस आयुक्त

Sat, 08 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को काननू के बारे में जागरूक करना जरूरी है: पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त ने लांच की अंकल बुकलेट
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों से जुड़े कानूनों के बारे में जितना उनके अभिभावकों व शिक्षकों को जागरूक करना आवश्यक है, उतना ही बच्चों में उचित समझ विकसित करना है। पटनायक ने त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अंकल बुकलेट लांच की। उन्होंने कहा कि बाल अपराधों से जुड़े कानूनों के बारे में हर वर्ग में जागरूकता होना जरूरी है। इस तरह के मामलों में बच्चों के भविष्य का संरक्षण चुन्नौतीपूर्ण होता जा रहा है। इस कार्यक्रम में पांच हजार स्कूली बच्चे शामिल हुए। यहां बच्चों, खासकर छात्राओं को गुड टच व बैड टच की जानकारी दी गई। एक छोटी फिल्म दिखाकर साइबर क्राइम के बारे जागरूक किया गया। पुलिस अंकल बुकलेट कालकाजी थानाध्यक्ष वेदप्रकाश ने तैयार की है। इसमें कानूनों के बारे में बच्चों को उनकी ही भाषा में बताया गया है। इस कार्यक्रम में सदर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed