{"_id":"5c09788fbdec2241ab3394be","slug":"154412460120-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माचिस को लेकर हुआ था झगड़ा, कर दिया सिक्योरिटी गार्ड का मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माचिस को लेकर हुआ था झगड़ा, कर दिया सिक्योरिटी गार्ड का मर्डर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में बुधवार रात को माचिस मांगने पर हुए झगड़े में एक सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गांव मंग्रेसर, एटा (यूपी) निवासी तेजपाल उर्फ छोटेलाल (36) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कपिल उर्फ बोना (19) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तेजपाल जहांगीरपुरी इलाकेे में किराये पर रहता था। परिवार गांव में रहता है। परिवार में मां, पत्नी, तीन बच्चे और तीन भाई हैं। बृहस्पतिवार सुबह महेंद्र पार्क इलाके में एक फैक्ट्री के बाहर तेजपाल का शव खून से लथपथ मिला। जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने तेजपाल के भाई अवधेश को हत्या की सूचना दी।
विज्ञापन
इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल की एक सीसीटीवी फुटेज मिली। उसके आधार पर पुलिस ने कपिल व एक नाबालिग को पकड़ लिया।
दोनों ने हत्या करने की बात कुबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि मंगलवार देर रात तीनों एक साथ फैक्ट्री के बाहर थे। नाबालिग ने तेजपाल से माचिस मांगी, इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। तेजपाल ने नाबालिग को चांटा मार दिया, तो वह बदला लेने की बात कर चला गया। बुधवार देर रात कपिल व नाबालिग वहां पहुंचे। इन दोनों ने सो रहे तेजपाल पर चाकू से हमला कर दिया।