{"_id":"5c082aedbdec224153247b42","slug":"154403919110-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को मिल रही है हत्या का केस वापस लेने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित परिवार को मिल रही है हत्या का केस वापस लेने की धमकी
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
murder
कस्बे में करीब एक वर्ष पहले हुई एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी पक्ष परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। केस वापस नहीं लेने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सहमे परिवार ने बुधवार को दनकौर में भाजपा की पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से इसकी शिकायत की। मंत्री ने परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
दनकौर कस्बा निवासी सागर शर्मा की पिछले साल 20 नवंबर को नगर पंचायत के चुनाव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार ने पड़ोस के ही दो भाइयों के खिलाफ कोतवाली में नामजद केस दर्ज कराया था। केस कोर्ट में विचाराधीन है। परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन्हें केस वापस नहीं लेने पर आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहा है।
कई बार वे पीड़ित परिवार के घर पर हमला भी कर चुके हैं। बुधवार को भाजपा की पदयात्रा के दौरान सागर की मां कुसुम ने इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से की है। महिला ने एक स्थानीय भाजपा नेता से भी अपने परिवार की जान को खतरा बताया है।