फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्ट्रीट डॉग की मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

स्ट्रीट डॉग की मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Tue, 04 Dec 2018 09:54 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रीट डॉग की मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
बदमाशों की गोली से घायल
विज्ञापन

कुत्ते की मौत, दो आरोपी धरे
- पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर में लूटपाट के दौरान एक बदमाश की टांग पकड़ने पर मारी गई गोली से घायल कुत्ते की सोमवार को पशु अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाशों ने फरार होते समय इस कुत्ते पर कई गोलियां दागी थीं, जिनमें से एक इसके पैर में लगी थी। कुत्ते की मौत के बाद इसके तीन दिन के कई पपी को अस्पताल में पाला जा रहा है। सीलमपुर थाना पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग और विक्की (20) को पकड़ा है। इनसे वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद हो गई है।
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने रविवार शाम रवि कुमार (24) से सीलमपुर के गौतमपुरी में 15 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात के दौरान कुत्ता वहां था। उसने एक बदमाश की टांग पकड़ी तो उसने कुत्ते पर कई गोलियां चला दीं। टांग में गोली लगने के बाद भी किसी ने कुत्ते को अस्पताल नहीं पहुंचाया। कुत्ते ने तीन दिन पूर्व ही कई पपी को जन्म दिया था। कुत्ता उनके पास लेटा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसका पता चला तो उन्होंने कुत्ते को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पपी को भी पास छोड़ा गया।
विज्ञापन



त्रिलोकपुरी दंगे से संबंधित 63 फाइलें गुम : जीके
नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल बादल ने त्रिलोकपुरी में हुए 1984 सिख दंगे के आरोपियों को बचाने का आरोप दिल्ली सरकार पर लगाया है। दल का कहना है कि मामले से संबंधित 63 फाइलें गुम हैं। अकाली दल के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि दिल्ली सरकार का गृह मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा गठित एसआईटी की मदद नहीं कर रहा। जीके ने इस मामले के आरोपियों को बरी करने संबंधी फैसले को चुनौती न देने के पीछे आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर आरोप लगाने वाले अभिषेक वर्मा का लाई डिटेक्टर टेस्ट 4 से 6 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed