फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अपराध शाखा ने- युवक की गोली मारने वाले आरोपी को दबोचा

अपराध शाखा ने- युवक की गोली मारने वाले आरोपी को दबोचा

Fri, 30 Nov 2018 07:15 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
अपराध शाखा ने- युवक की गोली मारने वाले आरोपी को दबोचा
16 महीने पहले युवक को मारी थी गोली, दबोचा
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामूली बात पर युवक की गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। दिल्ली पुलिस इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने जा रही थी। आरोपी हत्या के मामले समेत तीन केसों में वांछित था। हत्या के एक मामले में कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था और पिछले दो वर्ष से फरार था। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार पहली और दूसरी जुलाई, 2017 को जहांगीरपुरी के बदमाश वीरेंद्र यादव ने एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में जहांगीरपुरी निवासी दिनेश भी आया था। मामूली बात पर दिनेश और वीरेंद्र का झगड़ा हो गया था, जिससे आरोपी को लगा कि उसकी बेइज्जती हो गई। इसी पर सोनू के साथ मिलकर दिनेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वीरेंद्र फरार था। शाखा की एसओएस-1 एसीपी अरविंद कुमार की देख-रेख में इंस्पेक्टर संजय दहिया की टीम ने कई महीने की जांच के बाद वीरेंद्र को भलस्वा झील से 28 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed