फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ुखबरी के शक में बदमाश की हुई थी हत्या, नंदू गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार

ुखबरी के शक में बदमाश की हुई थी हत्या, नंदू गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार

Fri, 30 Nov 2018 07:07 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
ुखबरी के शक में बदमाश की हुई थी हत्या, नंदू गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार
हरियाणा के लिए भी:::
विज्ञापन


मुखबिरी के शक में रोशन की हुई थी हत्या, नंदू गैंग का बदमाश गिरफ्तार

- नजफगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने मारी थी गोली
- नजफगढ़ में वर्चस्व को लेकर चल रही थी गुटबाजी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने नजफगढ़ इलाके में वर्चस्व को लेकर कुछ दिन पहले रोशन उर्फ छोटा नाम के बदमाश की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दबोचा है। उसकी पहचान बहादुरगढ़ निवासी दीपक उर्फ दाऊद (23) के रूप में हुई है। दीपक नंदू गैंग के संपर्क में था और उसे रोशन पर मुखबिरी करने का शक था। पुलिस वारदात में शामिल अन्य दो बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी से कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गत 20 नवंबर की शाम पुलिस को नजफगढ़ इलाके में रोशन उर्फ छोटा की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली। वारदात के समय रोशन एक टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के कार्यालय में दोस्तों के साथ बैठा था। जांच में पता चला कि रोशन पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस को मौका मुआयना करने के दौरान वहां से कई सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें पता चला कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ने यह कहकर उसके मुंह में गोली मार दी कि इसी मुंह से ज्यादा बोलता है न।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक नवीन कुमार की टीम को 28 नवंबर को वारदात में शामिल बहादुरगढ़ हरियाणा के लडरावन गांव निवासी दीपक के नया बाजार इलाके में आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दीपक ने खुलासा किया कि नंदू गैंग के बदमाश मलिकपुर निवासी विकास उर्फ पीके और रोहित के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। दो तीन सालों में नंदू गैंग के कई बदमाशों की हत्या हुई थी। नंदू गैंग के बदमाश को शक था कि रोशन के मुखबिरी के कारण उसके बदमाशों की हत्या हुई है। इसलिए गैंग के सक्रिय बदमाश विकास ने दीपक के साथ मिलकर रोशन की हत्या कर दी। पुलिस ने दीपक की गिरफ्तारी से बहादुरगढ़ लाइन पार थाना क्षेत्र में गोलीबारी करने के एक मामले का भी खुलासा किया है। दीपक इस मामले में वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दीपक डॉन ऑफ बहादुरगढ़ बनना चाहता था
पुलिस ने बताया कि दीपक तुनकमिजाजी है और वह अपराध की दुनिया में आकर डॉन ऑफ बहादुरगढ़ बनना चाहता था। दोस्तों के बीच वह दाऊद के नाम से जाना जाता है। चौथी कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वह बुरी संगत में पड़कर ड्रग का सेवन करने लगा। उसके बाद छोटी मोटी आपराधिक वारदात को अंजाम देने लगा। इसी बीच उसने नंदू गैंग के सक्रिय बदमाश विकास के संपर्क आया। फिर उसने विकास के साथ मिलकर 28 अक्तूबर को बहादुरगढ़ में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के रिश्तेदारों के घर पर गोलीबारी की। बहादुरगढ़ पुलिस इस मामले में उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed