फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सहायक प्रबंधक का कार में मिला शव

सहायक प्रबंधक का कार में मिला शव

Sun, 25 Nov 2018 06:55 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
सहायक प्रबंधक का कार में मिला शव
मैनपुरी समेत अन्य केंद्रोें के ध्यानार्थ
विज्ञापन


फोटो है।

कार में मिला सहायक प्रबंधक का शव
- सुसाइड नोट बरामद, प्राथमिक जांच में अवैध संबंध के शक में आत्महत्या की आशंका
- पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, एक महिला से हुई पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ओमीक्रॉन-1 सेक्टर निवासी निजी कंपनी में सहायक प्रबंधक का शव उनकी अल्टो कार से बरामद हुआ है। सहायक प्रबंधक की पहचान मूलरूप से जैतपुर, थाना बरनाहल (मैनपुरी) निवासी सतवीर सिंह (36) के रूप में हुई है। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस अवैध संबंध के शक में आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। वहीं सतवीर की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का। वहीं सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने एक महिला से भी पूछताछ की है।
सतवीर एक निजी कंपनी में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत था। ओमीक्रॉन- में सतवीर अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार सुबह सतवीर अपने घर से कंपनी जाने के लिए निकला था। इसके बाद से सतवीर का कोई अतापता नहीं चला था। बताया गया है कि कंपनी से घर नहीं लौटने के बावजूद पत्नी ने किसी परिजन व पुलिस को सतवीर के लापता होने की सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में महिला और एक शख्स का नाम
मौके से बरामद सुसाइड नोट में सतवीर की करीबी महिला व एक शख्स का नाम लिखा है। सूत्रों का कहना है कि इसी महिला के अवैध संबंध के शक में सतवीर ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस हत्या के कोण से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीले पड़े थे नाखून
पुलिस के मुताबिक सतवीर का शव शनिवार शाम ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र में ओमीक्रान सेक्टर के ग्रीन बेल्ट के पास खड़ी उसकी कार में पड़ा मिला। कार में सतवीर के नाखून नीले पड़े थे और उसके गले में फंदा लगा हुआ था। इसका एक सिरा गेट के हैंडल से बंधा हुआ था।


कोट
यूपी-100 की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। - धर्मेंद्र शर्मा, ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed