फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लूटपाट का विरोध करने पर विदेशी पर्यटक पर चाकू से हमला

लूटपाट का विरोध करने पर विदेशी पर्यटक पर चाकू से हमला

Sun, 25 Nov 2018 05:51 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करने पर विदेशी पर्यटक पर चाकू से हमला
हेड : लूटपाट के विरोध पर विदेशी पर्यटक को चाकू मारा
विज्ञापन

सबहेड : मधुबन चौक के पास जापानी नागरिक पर हमला कर बदमाश लूट ले गए मोबाइल
प्वाइंटर : कोहनी, पीठ और सीने पर चाकू मारने के निशान, हालत गंभीर


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में मधुबन चौके के पास भारत घूमने आए जापानी नागरिक का बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल भी कर दिया। पीड़ित की पहचान टी कुरीहारी (43) के रूप में हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। शरीर पर चार स्थानों पर चाकू लगने के निशान हैं। समयपुर बादली थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि टी कुरीहारी मूलत: जापान के टोक्यो का रहने वाले हैं। वह तीन दिन पहले ही भारत घूमने आए थे और गुरुग्राम में रुके थे। शुक्रवार शाम वह रोहिणी इलाके में किसी से मिलने आ रहे थे। मधुबन चौक के पास पैदल जाते वक्त चार बदमाशों ने उनसे मोबाइल छीनने की कोशिश की। कुरीहारी के विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पर्यटक के कोहनी, पीठ और सीने पर दो स्थानों पर चाकू मारे और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। चाकू लगने से कुरीहारी वहीं गिर गए। राहगीरों ने विदेशी पर्यटक को घायल देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि बदमाश आसपास के रहने वाले हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed