फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कंपनी के कर्मचारियों को चाकू मारकर लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार

कंपनी के कर्मचारियों को चाकू मारकर लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार

Sun, 25 Nov 2018 05:27 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
कंपनी के कर्मचारियों को चाकू मारकर लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार
कर्मचारियों को चाकू मारकर
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले पांच धरे
- कंपनी कर्मचारी की मिलीभगत से बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम
- पुलिस मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी नॉर्थ में ऑनलाइन शॉपिंग के लिए काम करने वाली एक कंपनी के दो कर्मचारियों को चाकू मारकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने कंपनी के ही एक कर्मचारी समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने करीब डेढ़ लाख रुपये, एक चाकू व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस वारदात में शामिल मुख्य सरगना समेत तीन बदमाशों की तलाश कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुमित, आकाश, केशव, रोहित व गौरव के रूप में हुई है। सभी आरोपी रोहिणी इलाके के रहने वाले हैं। 17 नवंबर की रात बदमाशों ने रोहिणी सेक्टर-सात स्थित एक कंपनी में धावा बोलकर उसके कर्मचारियों को बंधक बनाया। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी धीरज और मंदीप को चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में बदमाश कंपनी से पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

रोहिणी नॉर्थ थाने के एसआई शंभू कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश कंझावला इलाके में आने वाले हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि आकाश कंपनी का कर्मचारी है। आकाश ने ही यहां के पूर्व कर्मचारी नितिन को नकदी आने की जानकारी दी थी। उसके बाद नितिन ने अपने सहयोगियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। जांच में पता चला कि नितिन के पिता सीबीआई में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। दो साल पहले उनका देहांत हो गया। पुलिस नितिन समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed