{"_id":"5bf8acb1bdec2241c802e3cf","slug":"154302384014-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजबाद से बस से आते थे और दिल्ली से बाइक चुराकर ले जाते थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजबाद से बस से आते थे और दिल्ली से बाइक चुराकर ले जाते थे
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट : फिरोजाबाद, यूपी के लिए उपयोगी।
फिरोजबाद से बस से आकर दिल्ली में करते थे बाइक चोरी
- नई बाइक को पांच हजार रुपये में बेच देते थे
- आरोपी 50 से ज्यादा वाहन कर चुके हैं चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले की लाजपत नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो बदमाशों फिरोजाबाद निवासी पंकज व गौरव को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिरोजाबाद, यूपी से बस से दिल्ली आते थे और बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी की गई नई बाइक को आरोपी पांच हजार रुपये में बेच देते थे। आरोपी अब तक 50 से ज्यादा वाहन चोरी कर चुके हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार वाहन चोरी की शिकायत मिलने पर लाजपत नगर थानाध्यक्ष पंकज मलिक की देखरेख में टीम बनाई गई। टीम ने रामफल चौक पर 18 नवंबर को बेरिकेडिंग कर वाहनों की तलाशी शुरू की। तभी दो युवक बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस पर उनकी नजर पड़ी तो भागने लगे। लेकिन पुलिस ने संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। इनकी पहचान फिरोजाबाद के रूप में हुई। पंकज के कब्जे से कट्टा व कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों ने बाइक अमर कॉलोनी इलाके से चोरी की थी।
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के दस मामलों को सुलझाने का दावा किया है। फिरोजाबाद में दोनों एक ही मुहल्ले में रहते हैं। दोनों ही शराब व ड्रग्स लेने के आदि हैं। आरोपी रात में बाइक चोरी करने के बाद आवासीय इलाके में पार्क कर देते थे। फिर बाइकों को फिरोजाबाद में पांच हजार रुपये में ही बेच देते थे।