{"_id":"5bf8ab73bdec2241a9112edd","slug":"15430235223-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद के कमेटी को लेकर दो गुट भिड़े, एक दर्जन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मस्जिद के कमेटी को लेकर दो गुट भिड़े, एक दर्जन लोग घायल
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मस्जिद के कमेटी के लिए दो गुट भिड़े, 12 घायल
नई दिल्ली। वेलकम स्थित एक मस्जिद के कमेटी को लेकर शुक्रवार को दो गुटों के बीच विवाद हो गया। दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पूरा विवाद इमाम द्वारा एक गुट के जुलूस में जाने और दूसरे के जुलूस में न जाने के कारण हुआ। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार मस्जिद कमेटी के लोगों का कहना है कि कुछ आपराधिक किस्म के लोग कमेटी पर कब्जा करना चाहते हैं। वह मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले और इमाम को परेशान करते हैं। ब्यूरो
-----
डॉक्टर से झपटमारी, केस दर्ज
नई दिल्ली। गीता कॉलोनी इलाके में एक डॉक्टर के साथ झपटमारी करने का मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस ने उन्हें चोरी में मामला दर्ज करने की सलाह दी और मामला भी दर्ज कर लिया। बदमाशों ने डॉक्टर से झपटमारी के दौरान उनका चेन खींचा। चेन नहीं टूटने पर डॉक्टर सड़क पर गिर गए। इसके बावजूद बदमाश उन्हें तब तक घसीटते रहे जब तक चेन नहीं टूट गया। मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इसमें झपटमारी की धारा जोड़ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डॉक्टर गगनदीप सपरिवार झील खुरंजा में हते है। गीता कॉलोनी थाने के पास उनका क्लीनिक है। बुधवार रात वह पिता जोगिंदर सिंह वाधवा के साथ गुरुद्वारा गए थे। वहां से पैदल वापस आने के दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ब्यूरो