फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चाय विक्रेता की गला रेतकर हत्या करने वाला कोलकाता से गिरफ्तार

चाय विक्रेता की गला रेतकर हत्या करने वाला कोलकाता से गिरफ्तार

Sat, 24 Nov 2018 07:11 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:11 AM IST
विज्ञापन
चाय विक्रेता की गला रेतकर हत्या करने वाला कोलकाता से गिरफ्तार
चाय विक्रेता की हत्या करने वाला कोलकाता से गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रसाद नगर थाना पुलिस ने एक चाय विक्रेता की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी बिशु साहा (28) को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसके पारिवारिक मामलों में दखल अंदाजी करने पर चाय विक्रेता राजन विश्वाल (55) की हत्या की थी। जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि 26 अक्तूबर को एक चाय विक्रेता की टैंक रोड इलाके में गला रेतकर हत्या करने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसके जरिये आरोपी की पहचान हो गई। चाय विक्रेता के परिवार वालों ने बताया कि एक साल पहले आरोपी उसके पड़ोस में रहता था। पुलिस ने आरोपी के परिचितों से संपर्क किया तो पता चला कि वह कोलकाता के सोल्टलेक का रहने वाला है। पुलिस ने वहां के लोगों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed