{"_id":"5bf76445bdec224143673ab4","slug":"154293976414-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्ट डॉयल के जरिये मनी एक्सचेंजर को बुलाकर लूट लेता था, धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जस्ट डॉयल के जरिये मनी एक्सचेंजर को बुलाकर लूट लेता था, धरा
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्ट डॉयल से मनी एक्सचेंजर को बुलाकर करता था लूटपाट, धरा
- शाहदरा जिला पुलिस ने न्यू उस्मानपुर के घोषित बदमाश को दबोचा
- 16 लाख की भारतीय व विदेशी मुद्रा लूटने का आरोप
- आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों 21 मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिला पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को दबोचा है जो जस्ट डॉयल के जरिए मनी एक्सचेंजर को बुलाकर उससे लूटपाट करता था। आरोपी की पहचान नसीम उर्फ आबिद मोटा (27) के रूप में हुई है। नसीम ने इसी 15 नवंबर को भजनपुरा के कर्दमपुरी इलाके में मनी एक्सचेंजर को बुलाकर उससे 16 लाख रुपये की भारतीय व विदेशी करंसी लूट लिया था। नसीम न्यू उस्मानपुर थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 21 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शाहदरा जिले की पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि 15 नवंबर को नसीम व उसके साथियों ने जस्ट डॉयल के जरिये गौरव नामक मनी एक्सचेंजर को 66 फुटा रोड कर्दमपुरी, भजनपुरा इलाके में बुलाया। उसे मोटी रकम एक्सचेंज करने की बात कर बुलाया गया। इधर, जैसे ही पीड़ित वहां पहुंचा आरोपियों ने उससे 7 लाख रुपये भारतीय व 9 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लूट ली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टॉफ ने भी मामले की छानबीन शुरू की। इस बीच बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सीमापुरी इलाके में पम्मी स्वीट्स के पास आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस नसीम के बाकी साथियों व लूटे गए रुपयों की तलाश में जुटी है।