{"_id":"5bf74dcfbdec2241885d46fb","slug":"154293401418-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ के विवाद में फायरिंग-हमला, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड़ के विवाद में फायरिंग-हमला, वीडियो वायरल
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेड़ के विवाद में फायरिंग, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के कामबख्शपुर गांव में बुधवार खेत की मेड़ के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला व फायरिंग की। फायरिंग और हमले एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। जिसमें मारपीट से पहले का नजारा और बाद में गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। घटना के बाद आरोपी मौके पर दो बाइक व एक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले में 4 नामजद व 15 अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
नॉलेज पार्क थाने के एसआई जवाहर शर्मा ने बताया कि कामबख्शपुर गांव निवासी लीलू ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार शाम वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान दूसरे खेत के लोग मेड़ को लेकर झगड़ा करने लगे। कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के 18 लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लीलू पक्ष के लोगों से मारपीट और फायरिंग की। हालांकि इसमें किसी के गोली नहीं लगी। इस घटना का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और साक्ष्य एकत्रित किए। मामले में पुलिस ने गांव निवासी भोलू उसके भाई दीपक और सती व मनोज को नामजद किया है। ब्यूरो