{"_id":"5bf4b352bdec22694c3446c7","slug":"154276339410-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव के पूर्व विधायक के रेप पीड़िता का चाचा नांगलोई से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उन्नाव के पूर्व विधायक के रेप पीड़िता का चाचा नांगलोई से गिरफ्तार
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के ध्यानार्थ
लूट के कई मामलों का आरोपी दबोचा
आरोपी पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले भी दर्ज हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने हत्या, हत्या के प्रयास व लूट के कई मामलों के आरोपी को दिल्ली के नांगलोई से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2012 में हुई ट्रेन लूट के मामले में फरार चल रहा था। गौरतलब है कि आरोपी की भतीजी के साथ कुछ समय पहले दुष्कर्म हुआ था, जिसका आरोप उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगा था।
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि मंगलवार सुबह यूपी एसटीएफ की टीम ने आरोपी के नांगलोई स्थित घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। यूपी पुलिस बुधवार को उन्नाव की अदालत में आरोपी को पेश करेगी।