फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कंधे में धक्का देकर जेब से रकम चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

कंधे में धक्का देकर जेब से रकम चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 21 Nov 2018 06:52 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:52 AM IST
विज्ञापन
कंधे में धक्का देकर जेब से रकम चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
कंधे में धक्का देकर जेब से रकम चोरी करने वाले धरे
विज्ञापन

- बदमाशों ने अपने गैंग का नाम टक्कर रखा था
-बैंक और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में देते थे वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने कंधे में टक्कर मारकर जेब से सामान चुराने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान मंगोलपुरी निवासी दीपक और मोहित के रूप में हुई है। इनके पास से दो बाइक, एक मोबाइल फोन और 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से एक दर्जन मामले सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को मोती नगर इलाके में बदमाशों ने गाजियाबाद निवासी आदित्य शर्मा के जेब से एक लाख रुपये उड़ा लिए थे। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसके जरिये पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने अपने गैंग का नाम टक्कर गैंग रखा था। बदमाश खासकर बैंक और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में वारदात को अंजाम देते थे।

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी जेब देख कर उसमें पैसे का अंदाजा लगा लेते थे। एक बदमाश पीड़ित के पास पहुंच कर उसे धक्का देता था और उसके जेब से रुपये निकाल लेता। कभी-कभी बदमाश पीड़ितों से धक्का देने के दौरान झगड़ा भी करने लगता था ताकि पीड़ित का ध्यान भंग हो सके। काम होने के बाद बदमाश पीड़ित से माफी मांगकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed