फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी में बिठाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्फ्फ्फ्तार

यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी में बिठाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्फ्फ्फ्तार

Mon, 19 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी में बिठाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्फ्फ्फ्तार
हेडिंग: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में बिठाकर लूटने वाला धरा
विज्ञापन

सवारियों को फंसाने के लिए दिल्ली एनसीआर में चलाता था कार
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर सस्ते किराये का लालच दे सवारियां बैठाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जेवर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आई 10 कार से सवारियों को पहले बैठाता फिर लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने जेवर व नॉलेज पार्क थाने की दो लूट की घटनाओं का खुलासा भी किया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार को दयानतपुर अंडरपास पर एक लुटेरे के खड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुनील ने टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी दिल्ली के जयप्रकाश नगर का रहने वाला है। आरोपी ने 15 अक्तूबर को जेवर के मंगरौली निवासी यादराम सिंह को जेवर टोल से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए बैठाया और उनसे 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। इसके बाद आरोपी ने नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में भी 30 अक्तूूबर को एक युवक को बैठाने के बाद उससे 40 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट में इस्तेमाल आई-10 कार व 5600 रुपये बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed