{"_id":"5bea19b4bdec2269724a854e","slug":"154206861211-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी-समारोहों में खुशी में गोली चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसकी सूचना देने के लिए प्रत्येक मैरिज होम में मुखबिर सक्रिय कर दिए गए हैं। ये गोली चलने की सूचना तत्काल पुलिस को देंगे। इसके बाद प्रशासन ऐसे लोगों खिलाफ लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
एसडीएम सदर राजपाल सिंह ने बताया कि जिले में शादियों के दौरान गोलियां चलने की घटनाएं होने की सूचना आ रही है। अब फायरिंग करने वालों के खिलाफ न सिर्फ मुकदमा दर्ज होगा, बल्कि उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। मैरिज होम संचालकों को भी इस जिम्मेदारी के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
बुकिंग के दौरान ही वह गोली चलाने को लेकर बात करेंगे। साथ ही शादी के दिन भी अपने लोगों के जरिये नजर रखकर ऐसी घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन भी हर्ष फायरिंग करने वालों पर निगरनी रखेगा। इसके लिए मैरिज होम में मुखबिर सक्रिय किए हैँ। वे फायरिंग की सूचना देंगे। उन्होंने बताया कि शादी-विवाह में फायरिंग की सूचना देने वालों की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन