फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पेंट के गोदाम में आग लगने से तीन कारें जलीं

पेंट के गोदाम में आग लगने से तीन कारें जलीं

Tue, 13 Nov 2018 05:50 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
पेंट के गोदाम में आग लगने से तीन कारें जलीं
इस फाइल में तीन समाचार हैं
विज्ञापन


पेंट के गोदाम में आग लगने से तीन कारें जलीं
नई दिल्ली। नेबसराय थाना क्षेत्र के देवली रोड पर सोमवार दोपहर को एक पेंट के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम के पास खड़ी तीन कारें आग की चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गोदाम में आग लगने की सूचना 12.57 बजे मिली थी। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। नेबसराय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्यूरो
----
बाइक सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई की
-पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मालवीय नगर थाना इलाके में तीन बाइक सवारों को रोकना ट्रैफिक पुलिसकर्मी का भारी पड़ गया। आरोपी युवकों ने लात घूसों से ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालना और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस के संगम विहार सर्किल में तैनात एसआई प्रीतपाल सिंह, हवलदार महावीर और सिपाही करण सिंह शनिवार रात को शेख सराय ट्रैफिक प्वाइंट पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग कर रहे थे। उनकी ड्यूटी शाम सात से रात 11 बजे तक थी। सिपाही करण ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। पीछे दौड़कर सिपाही करण ने तीनों को रोक लिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सिपाही जब एल्कोमीटर लगाकर उनकी शराब पीने की मात्रा चेक करने लगा तो आरोपियों ने सिपाही करण को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों का तीसरा साथी मौके पर आ गया। एसआई प्रीतपाल सिंह व हवलदार महावीर ने मौके पर पहुंचकर सिपाही को बचाया। एसआई प्रीत पाल सिंह ने स्थानीय थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर तीनों आरोपियों पवन कुमार, मनीष कुमार और विपिन कुमार को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed