{"_id":"5bea18a4bdec22697b116f21","slug":"15420683401212-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडाः प्राइवेट स्कूल में 8वीं के छात्र के साथ 12वीं के छात्रों ने किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रेटर नोएडाः प्राइवेट स्कूल में 8वीं के छात्र के साथ 12वीं के छात्रों ने किया कुकर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे स्कूल से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए 8वीं के छात्र से मारपीट और यौन शोषण का आरोप मेजबान स्कूल के 12वीं के दो छात्रों पर लगा है। स्कूल ने दोनों आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया है। उधर, पीड़ित छात्र के परिजन शिकायत देने के बाद भी कासना कोतवाली में मामला दर्ज नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
130 मीटर रोड स्थित स्कूल से बच्चों का एक ग्रुप 31 अक्तूबर को स्वर्ण नगरी स्थित स्कूल आया था। 8वीं कक्षा का पीड़ित छात्र माइम प्रतियोगिता में था। उसका किसी बात पर 12वीं कक्षा के आरोपी विद्यार्थियों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
बच्चे के पिता ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि दोनों आरोपी बच्चे को बाथरूम में ले गए और वहां उससे मारपीट कर बैड टच किया। घर आकर बच्चे ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पिता ने शिकायत पहले बच्चे के स्कूल में की और बाद में आरोपियों के स्कूल में।
विज्ञापन
दोनों आरोपी छात्रों को प्रबंधन की ओर से 14 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि बाथरूम में दोनों आरोपियों ने चार मिनट तक पीड़ित को रखा। कॉरिडोर में बाथरूम की ओर जाते समय पीड़ित बच्चा और दोनों आरोपी दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित बच्चे के पिता का कहना है कि उन्होंने दो नवंबर को कासना थाने में इसकी शिकायत दी थी। मामला दर्ज न होने पर वे 5 नवंबर को एसएसपी अजयपाल शर्मा से भी जाकर मिले थे, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सोमवार को जांच के लिए स्कूल में पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन छुट्टी हो जाने के कारण प्रधानाचार्या से मुलाकात नहीं हो पाई।
‘नस्लभेदी टिप्पणी पर हुआ विवाद’
आरोपियों के स्कूल के प्रबंधन का कहना है कि 8वीं के छात्र ने एक बच्चे पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी। उसने एक अन्य बच्चे के साथ मिलकर 8वीं के बच्चे से मारपीट कर दी थी। बच्चे के पिता और संबंधित स्कूल की प्रधानाचार्या की शिकायत के आधार पर मारपीट करने वाले दो बच्चों को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था।