{"_id":"5be76d25bdec2269c33c5d38","slug":"154189336617-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संचालक की हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग संचालक की हत्या करने वाला गिरफ्तार
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ उत्तराखंड के ध्यानार्थ
थप्पड़ मारने पर की थी कोचिंग संचालक की हत्या
वारदात के समय नशे में था आरोपी, पुलिस ने जापानी पार्क के पास से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । प्रशांत विहार इलाके में कोचिंग संचालक की चाकू मारकर हत्या करने वाले को स्पेशल स्टाफ ने जापानी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि घटना के समय वह नशे में था। उसने घूमने के लिए संचालक से उसकी कार मांगी थी। लेकिन उसने थप्पड़ मार दिया। गुस्से में आकर उसने संचलाक की चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी की पहचान भूपेंद्र मेहरा (28) के रूप में हुई है। वह मूलत: पिथौरागढ़ उत्तराखंड का रहने वाला है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को प्रखर नाम से कोचिंग चलाने वाले सेक्टर-13 निवासी दीपक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय दीपक प्रशांत विहार आरजी कांप्लेक्स के पास कार मरम्मत करवा रहा था। इसी दौरान कहासुनी के बाद युवक ने उसे चाकू मारकर फरार हो गया था। आरोपी का ठिकाना किसी को भी नहीं पता था। जांच में पता चला कि कुछ दिन तक वह औचंदी बार्डर के कर्मचारी का खाना बनाता था। वह रोहिणी और शालीमार बाग में केबल कंपनी में भी काम कर चुका है। उसके फेसबुक अकाउंट के जरिए पुलिस उसके घर पिथोरागढ़ तक पहुंची। घर पर उसकी मां अकेली रहती है। उसने बताया कि एक साल से भूपेंद्र गांव नहीं आया है। इधर, जांच के दौरान पुलिस को उसके जापानी पार्क में आने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया।