फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कारोबारी दंपति को चाकू मारकर बदमाशों ने लूटे लाखों के जेवरात

कारोबारी दंपति को चाकू मारकर बदमाशों ने लूटे लाखों के जेवरात

Sun, 11 Nov 2018 05:13 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी दंपति को चाकू मारकर बदमाशों ने लूटे लाखों के जेवरात
कारोबारी दंपती को चाकू
विज्ञापन

मारकर लाखों की लूट
- कार सवार बदमाश जेवरात, नकदी और मोबाइल लूटकर हुए फरार
- चाबी न मिलने पर कारोबारी की कार लुटने से बची
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रशांत विहार इलाके में कार सवार बदमाश एक कारोबारी दंपती को चाकू मारकर लाखों के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने उनकी कार भी लूटने का प्रयास किया, लेकिन चाबी नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया और उनके बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, भारत अरोड़ा (56) सपरिवार सेक्टर-15 रोहिणी में रहते हैं। उनका अपना कारोबार है। 9 नवंबर की रात 1.30 बजे भारत अरोड़ा पत्नी के साथ रोहिणी सेक्टर-7 में रहने वाले छोटे भाई से मिलकर कार से घर जा रहे थे। जापानी पार्क से कुछ आगे सेंट्रो कार सवार कुछ बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक किया और उनके आगे अपनी कार रोक दी।
विज्ञापन

दो बदमाश भरत अरोड़ा की तरफ, जबकि दो बदमाश उनकी पत्नी की खिड़की के पास पहुंचे। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दोनों को सारे जेवरात और नकदी देने के लिए कहा। रजनी के सारे जेवरात लेने के बाद एक बदमाश कंगन उतारने लगा। कंगन नहीं निकलने पर बदमाशों ने रजनी की जांघ में चाकू मारकर घायल कर दिया। दो अन्य बदमाशों ने भरत से 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया। बदमाशों ने भरत से कार की चाबी मांगी, लेकिन चाबी गिर जाने की वजह से नहीं मिली, जिससे गुस्साए बदमाशों ने भरत के हाथ पर चाकू मारकर मार दिया और अपनी कार में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरत ने घटना की जानकारी बेटे अप्रीत और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। भरत ने पुलिस को बताया कि सभी बदमाशों की उम्र 30 से 32 साल के बीच थी। पुलिस उनके बताए हुलिये के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed