फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तस्करों की कार से मिले भारी मात्रा में शराब

तस्करों की कार से मिले भारी मात्रा में शराब

Sun, 11 Nov 2018 05:12 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
तस्करों की कार से मिले भारी मात्रा में शराब
तस्करों की कार से भारी मात्रा में मिली शराब
विज्ञापन

- पीछा करने के दौरान तस्कर दोनों कारों को जंगल में छोड़कर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छावला थाना पुलिस ने शराब तस्करों की गाड़ियों का कई किमी तक पीछा किया। पुलिस से बचने के लिए तस्कर अपनी कारों को लेकर जंगल में घुस गए। आगे रास्ता नहीं होने पर बदमाश कार वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को तस्करों की दो कारों से 55 कार्टन शराब मिली है। पुलिस कार के मालिकों की पहचान कर तस्करों की तलाश में जुटी है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि शुक्रवार रात हवलदार राजेश और होमगार्ड जोगिंदर झटीकरा टोल टैक्स सीमा पर वाहनों की तलाशी ले रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे ईआरवी वैन भी वहां पहुंच गई। उसमें एएसआई धर्मपाल और हवलदार राकेश मौजूद थे। दोनों टीम वाहनों की जांच करने लगी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस टीम ने गुरुग्राम की ओर से दो सफेद रंग की कार को तेज रफ्तार से आते देखा। पुलिस टीम ने वाहनों को रुकने का इशारा किया। लेकिन दोनों कारों के चालक कार की रफ्तार बढ़ाकर वहां से भागने लगे। पुलिस टीम ने कारों का पीछा करना शुरू किया। साथ ही पुलिस कर्मियों ने कारों के नंबर को वायरलेस मेसेज के जरिए फ्लैश कर दिया। कुछ दूर जाने के बाद बदमाश कार जंगल में लेकर घुस गए। पुलिस टीम वहां पहुंची तो कार में सवार लोग फरार हो गए थे। कार में काफी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई थी। शुरूआती जांच में पता चला कि एक कार का मालिक अबुल फजल एन्क्लेव निवासी जिशान अनवर है, जबकि दूसरी कार पश्चिम विहार की एक कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस इनके जरिए कार में सवार तस्करों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed