फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   झगड़ा का बदला लेने के लिए युवक की चाकू मारकर हत्या

झगड़ा का बदला लेने के लिए युवक की चाकू मारकर हत्या

Fri, 09 Nov 2018 04:09 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:09 AM IST
विज्ञापन
झगड़ा का बदला लेने के लिए युवक की चाकू मारकर हत्या
झगड़े का बदला लेने के लिए युवक की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन


- हत्या का मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
- एक माह पहले उनके बीच हुआ था झगड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में बृहस्पतिवार तड़के झगड़े का बदला लेने के लिए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय आरोपी दोस्तों के साथ पार्क में ताश खेल रहा था। शव की पहचान योगेश (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को दबोच लिया है।

पुलिस के अनुसार योगेश परिवार के साथ ए ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहता था। बुधवार रात वह अपने दो दोस्तों जितेंद्र और प्रवीण के साथ पार्क में ताश खेल रहा था। तभी तड़के ए ब्लॉक निवासी अजय और सागर वहां पहुंचे और योगेश से उनकी कहासुनी हो गई। इसी बीच अजय ने पीछे से योगेश का हाथ पकड़ लिया जबकि सागर ने उसके सिर और सीने में चाकू घोंप दिया। बृहस्पतिवार तड़के करीब सवा पांच बजे जितेंद्र और प्रवीण ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल योगेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश के दोस्तों के बयान पर पुलिस ने अजय और सागर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। एसीपी अलाप पटेल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने खुलासा किया कि एक माह पहले उनका योगेश से झगड़ा हुआ था। योगेश ने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी थी। उसी का बदला लेने के लिए दोनों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed