फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अंसल प्लाजा में नाईजीरियाई छात्र को पीटा

अंसल प्लाजा में नाईजीरियाई छात्र को पीटा

Sun, 04 Nov 2018 06:09 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:09 AM IST
विज्ञापन
अंसल प्लाजा में नाईजीरियाई छात्र को पीटा

विज्ञापन
फोटो -

अंसल प्लाजा मॉल में नाईजीरियाई छात्र की पिटाई
- रेस्तरां संचालक से बिल के विवाद के दौरान जुटे लोगों ने की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित अंसल प्लाजा मॉल में शनिवार शाम एक नाईजीरियाई मूल के छात्र को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीट दिया। बताया गया है कि नाईजीरियाई छात्र एंथोनी का एक रेस्तरां संचालक से बिल को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच मौके पर जमा लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस बीच मॉल में मौजूद अफ्रीकी लड़कियों के शोर मचाने और पुलिस को सूचना देने पर आरोपी भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सीओ अमित किशोर ने बताया कि नाईजीरियाई मूल का छात्र एंथोनी अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार शाम अंसल प्लाजा में घूमने गया था। इसी दौरान वह एक रेस्तरां में कुछ खाने लगे। इसके बिल को लेकर उनका रेस्तरां संचालक से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष भिड़ गए। शोर शराबा सुनकर कुछ लोग मौके पर एकत्रित हुए और रेस्तरां संचालक के पक्ष मेें आकर एंथोनी से भिड़ गए। लोगों ने एंथोनी को घेरकर बुरी तरह पीटा। मॉल में ही मौजूद अफ्रीकी मूल की कुछ लड़कियों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। इस पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मॉल के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। जिसमें आरोपी एंथोनी को पीटते दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed