{"_id":"5bde3fa9bdec2269b96c919f","slug":"154129190217-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकरपुर में कथित बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शकरपुर में कथित बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी में निवेश पर भारी मुनाफा का झांसा देकर लाखों की ठगी
- मामले में शकरपुर में कथित बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
- खुद की कंपनी में निवेश का झांसा देने का आरोप, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में धार्मिक प्रवचन कर खुद को बाबा बताने वाले अशोकानंद नामक शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि बाबा और उसके कर्मचारियों ने अपनी कंपनी में निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की है। पीड़ितों को झांसा दिया गया था कि एक-एक हजार रुपये दस माह तक निवेश करने पर 15 हजार रुपये मिलेंगे। समय बीतने पर निवेशकों को कोई भुगतान नहीं मिला। कुछ को चेक दिए गए जो बाउंस हो गए। अब कथित बाबा फरार है। पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता नीतू जैन परिवार के साथ शकरपुर में रहती हैं। पिछले साल वह इलाके के कथित बाबा अशोकानंद के धार्मिक कार्यक्रम में गई। बाबा मोहन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी चलाता है। कार्यक्रम के दौरान नीतू की मुलाकात बबीता जैन से हुई। बबीता ने नीतू को कंपनी की बचत योजनाओं के बारे में बताया। उसने कहा कि एक-एक हजार रुपये 10 माह तक निवेश करने पर दस माह बाद 10 हजार के बदले 15 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद बबीता ने रंजनी कश्यम नामक महिला से उसकी मुलाकात करवाई।
बबीता ने बताया कि यदि वह अपने जानकार लोगों का भी पैसा कंपनी में लगवाएगी तो उसे मोबाइल मुनाफा मिलेगा। नीतू ने इस योजना में कई महिलाओं के पैसे निवेश करवा दिए। इधर 10 माह बीतने के बाद नीतू व बाकी महिलाओं ने कंपनी से रुपये मांगे तो कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं हुआ। नीतू अन्य महिलाओं के साथ मिलकर कथित बाबा अशोकानंद से मिली। बाबा के कहने पर कुछ लोगों को चेक दिए गए। लेकिन वह बाउंस हो गए। इधर बाद में पूछने पर अशोकानंद और उसकी दोनों निदेशक बबीता और रंजनी ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया।