{"_id":"5bdcdf3fbdec22694e6b7abf","slug":"15412016856-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के एक घंटे बाद ठेकेदार ने बेटे की मदद से बदमाश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के एक घंटे बाद ठेकेदार ने बेटे की मदद से बदमाश को दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 03 Nov 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तम नगर इलाके में लोगों ने हस्तसाल विहार निवासी मदनलाल (54) का गला दबाकर लूटने वाले बदमाश को उसके बेटे की मदद से एक घंटे बाद ही दबोच लिया। लोगों ने जमकर पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप लिया। बृहस्पतिवार रात मदनलाल बाइक से घर जा रहा था। उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास तीन बदमाशों ने रोक लिया। एक ने उसका गला दबाया, जबकि दो बदमाशों ने जेब से मोबाइल फोन और पर्स निकाल लिया। मदनलाल घर पहुंचा और बेटे विशाल को लेकर घटनास्थल के पास पहुंचा। वहीं लूटपाट में शामिल एक बदमाश दिख गया। विशाल ने उसे दबोच लिया। इस बीच आसपास के लोग जमा हो गए और बदमाश की पिटाई कर दी। सूचना पर उत्तम नगर पुलिस पहुंची और बदमाश सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
ब्लेड मारकर ट्रांसपोर्टर को लूटा
विवेक विहार इलाके में बुधवार रात बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर विवेक विहार निवासी सोमनाथ नागपाल को ब्लेड मारकर घायल कर दिया और उसकी जेब से 73 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के समय ट्रांसपोर्टर शराब के ठेके से बाहर निकल रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को तीनों बदमाशों कस्तूरबा नगर निवासी विशाल, सोनू और सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया।
केएन काटजू मार्ग थाने में ई-मालखाना शुरू
पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने बृहस्पतिवार को रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग थाने में ई-मालखाना परियोजना का उद्घाटन किया। दक्षिण पूर्व और शाहदरा जिलों के बाद अपने सभी 11 पुलिस थानों में मालखानों का पूर्ण डिजिटलीकरण करने वाला यह तीसरा जिला बन गया है। इस दौरान रोहिणी के पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता, विशेष पुलिस आयुक्त संदीप गोयल, संयुक्त आयुक्त राजेश खुराना, अतुल कटियार, रविंद्र यादव, सागरप्रीत हुड्डा आदि मौजूद थे।