{"_id":"5bd8daa0bdec2269ae77363c","slug":"154093836111-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी पत्नी के साथ मिलकर विवाहिता को जलाकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी पत्नी के साथ मिलकर विवाहिता को जलाकर मारा
Updated Wed, 31 Oct 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जलाकर मारा
-आरोपी ने अपनी साली से कर ली थी शादी
-आरोपी व उसके भाई सहित तीन नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। खाजपुर गांव में सोमवार देर शाम एक व्यक्ति ने दूसरी पत्नी और छोटे भाई के साथ मिलकर अपनी पहली पत्नी को मिटटी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जेवर के गोपालगढ़ निवासी योगेश तालान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन सुधा रानी की शादी खाजपुर निवासी अनिल अत्री (पूर्व में एयरफोर्स टेक्नीशियन कर्मी) के साथ हुई थी। सुधा शिक्षिका थी और दो स्कूलों में प्रधानाचार्या भी रही थी। बाद में अनिल ने सुधा की छोटी बहन मधु से भी शादी कर ली। आरोप है कि मधु से शादी के बाद दोनों सुधा को प्रताड़ित करते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे अनिल ने अपने भाई महेश व मधु के साथ मिलकर सुधा के उपर मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे सुधा 90 प्रतिशत झुलस गई। पुलिस ने अनिल अत्री, महेश, अनिल की दूसरी पत्नि मधु और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
---
महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शरद चंद शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर