{"_id":"5bcfbb53bdec2269ac7ee361","slug":"154034052811-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म,आरोपी जिम मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म,आरोपी जिम मालिक गिरफ्तार
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर महिला
से दुष्कर्म, जिम मालिक धरा
- डेढ़ साल पहले एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी मुलाकात
- दबाव बनाने पर की महिला की पिटाई, पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिम मालिक पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जिम मालिक कुलविंदर सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहती है। करीब डेढ़ साल पूर्व महिला की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड जरिए आरोपी से हुई थी। कुछ ही समय में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। नजदीकियां बढ़ने के साथ कुलविंदर ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। बार-बार शादी की बात करने पर आरोपी मुकर जाता।
आरोप है कि सोमवार को शादी की बात करने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बाद में आरोपी को जगतपुरी इलाके से दबोच लिया।