{"_id":"5bcfbb4fbdec22697578898e","slug":"154034052519-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिपाही से सोने की चेन झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिपाही से सोने की चेन झपटी
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही से सोने की चेन झपटी
- घटना के समय सिपाही स्कूटी से जा रही थीं
- स्कूटी अनियंत्रित होने पर पीड़ित गिरकर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से जा रही महिला पुलिसकर्मी के गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक बदमाशों ने चेन झपटा तो तो पीड़ित की स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रीति ख्याला थाना क्षेत्र स्थित रघुवीर नगर चौकी में बतौर सिपाही कार्यरत है। 21 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी स्कूटी लेकर राजौरी गार्डन से उत्तम नगर की ओर जा रही थी। तभी नजफगढ़ रोड पर मेट्रो पिलर संख्या-485 के पास ओवरटेक कर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट लिया। प्रीति ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे और वारदात को अंजाम देकर तिलक नगर की ओर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।