{"_id":"5bcfb0fcbdec22698f4cb343","slug":"15403378815-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली एशियन पेंट बेचते दो दुकानों पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली एशियन पेंट बेचते दो दुकानों पर छापा
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली पेंट बेचने के आरोप में दो दुकानों पर छापा
नामी पेंट कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस से की शिकायत, दो हिरासत में
दादरी। रेलवे रोड स्थित दो दुकानों पर मंगलवार को एक नामी कंपनी के अधिकारियों ने छापा मारकर नकली पेंट और अन्य सामान पकड़ा है। अधिकारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार और सचिन मंगल के रूप में हुई है। कंपनी के अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे रोड स्थित गणपति और श्याम पेंट नाम की दुकानों में नकली पेंट बेचे जाने की शिकायत मिली थी। छापा मारकर पुलिस की मदद से नकली माल कब्जे में लिया गया है। वहीं, नगर में नकली पेंट बेचने वालों पर छापे की कार्रवाई की खबर मिलने के बाद व्यापारियों में खलबली मच गई। अधिकतर दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। उधर, नकली माल बेचने के आरोपी व्यापारियों के नजदीकी लोग कोतवाली पहुंच गए।