फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर दिनदहाड़े 7.70 लाख रुपये लूटे

कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर दिनदहाड़े 7.70 लाख रुपये लूटे

Tue, 23 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर दिनदहाड़े 7.70 लाख रुपये लूटे
निजामुद्दीन की घटना :
विज्ञापन


कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर 7.70 लाख रुपये लूटे

- लूटपाट की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई
- हेलमेट पहने होने के कारण बदमाशों की नहीं हुई पहचान

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निजामुद्दीन इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मनी मनी एक्सचेंजर के कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर 7.70 लाख रुपये लूट लिया। वारदात के समय पीड़ित नकदी बैंक में जमा कराने जा रहा था। कलेक्शन एजेंट के हाथ में गोली छू कर निकल गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हालांकि, हेलमेट पहने होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। निजामुद़्दीन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सनलाइट कॉलोनी में परिवार के साथ रहने वाला मोहम्मद नासीर (26) लातपत नगर स्थित गुप्ता एजेंसी में काम करता है। यह एजेंसी मनी एक्सचेंज का काम करती है। कंपनी में वह तीन वर्ष से कार्यरत है। शनिवार को नासीर सरायकाले खां व नगली रजापुर आदि आधा दर्जन जगहों से 7.70 रुपये एकत्रित कर डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे स्थित एसबीआई की ब्रांच में जमा कराने जा रहा था। जब वह दोपहर करीब तीन बजे राजदूत होटल के पास पहुंचा तो सर्विस रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। अनहोनी भांपकर मोहम्मद नासीर बाइक को मौके पर ही छोड़कर भागने लगा। बदमाश ने मोहम्मद नासीर को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली दाएं हाथ की हथेली को छूकर निकल गई। इसके बाद पीड़ित बैग को वहीं फेंककर एक कोठी मेें घुस गया। एक जानकार ने मोहम्मद नासीर को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed